ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

SDO और DSP ने प्राइवेट हॉस्पिटल में की छापेमारी, अस्पताल को किया सील

NAWADA : जिले के अकबरपुर प्रखंड में एसडीओ और डीएसपी ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे अस्पताल को सील कर दिया और यहां भर्ती मरीजों

SDO और DSP ने प्राइवेट हॉस्पिटल में की छापेमारी, अस्पताल को किया सील
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  जिले के अकबरपुर प्रखंड में एसडीओ और डीएसपी ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में छापेमारी की. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे अस्पताल को सील कर दिया और यहां भर्ती मरीजों को सरकारी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया.


नवादा के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में अबैध रूप से चलाये जा रहे निजी नर्सिंग होम पर मंगलवार को छापेमारी कर सील कर दिया गया.  इस क्रम में भर्ती चार मरीजों में से तीन को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अकबरपुर और एक को नवादा सदर अस्पताल स्थानांतरित किया गया.  बताया जाता है कि रजौली एसडीओ चन्द्रशेखर आजाद को अकबरपुर बाजार मेन रोड के पटना नर्सिंग होम में अबैध रूप से नर्सिंग होम के साथ अल्ट्रासाउंड चलाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी.  सूचना के आलोक में रजौली एसडीपीओ संजय कुमार पाण्डेय, अकबरपुर सीओ और थानाध्यक्ष, प्रशिक्षु एसपी चन्द्रप्रकाश अपने अन्य सहयोगियों के साथ छापामारी करने पहुंचे.


छापेमारी की भनक मिलते ही संचालक मो  शाबिर फरार होने में सफल रहा. बता दें इसके पूर्व रजौली में छापामारी कर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापेमारी कर सील करने की कार्रवाई की की जा चुकी है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता