ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR NEWS : स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर; 2 लोगों की मौत और 3 की हालत गंभीर

HAJIPUR : बिहार में आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते सड़क हादसे को लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाए जाते हैं जिसमें लोगों को यातायात के कई नियमों की जानकारी दी जा

BIHAR NEWS : स्कॉर्पियो ने ट्रक में मारी टक्कर; 2 लोगों की मौत और 3 की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

HAJIPUR : बिहार में आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इस बढ़ते सड़क हादसे को लेकर सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाए जाते हैं जिसमें लोगों को यातायात के कई नियमों की जानकारी दी जाती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से सामने आया है। जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में ठोकर मार दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के मुताबिक हाजीपुर महनार रोड बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाना अध्यक्ष को दी।


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी निवासी विजय महतो के 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी लाल मोहन महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। करण तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।


जबकि घायल नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर बिंद टोली निवासी चंदेश्वर महतो के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार एवं धर्मेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताए गए। वहीं सदर अस्पताल से चालक घायल अवस्था में फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक एवं घायल के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।‌


बताया जा रहा है कि दाउदनगर में रोड किनारे एक ट्रक खड़ी थी। महनार की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रोड किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेज दिया।


इधर घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को रोड किनारे से हटाया जा रहा है।