ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में महिला सहित दो की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कॉर्पियो और दो बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी

स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर में महिला सहित दो की दर्दनाक मौत, तीन की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त सड़क हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां स्कॉर्पियो और दो बाइक की टक्कर में महिला सहित दो की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों में दो व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली स्थित हाईवे संख्या 28 की है। 


मृतकों में नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी कैलाश साह के 32 वर्षीय पुत्र सिकंदर साह एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जिनेदपुर वार्ड संख्या 4 रजौरा निवासी अनिल महतो की 32 वर्षीय पत्नी शोभा देवी शामिल है। वहीं घायलों में मृतिका सोभा देवी का पुत्र रौशन कुमार एवं एक वर्षीय नतिनी आरोही कुमारी और बछबाड़ा थाना क्षेत्र के रानी निवासी राजेश कुमार शामिल हैं।


परिजनों ने बताया कि मृतका शोभा देवी औजधा गांव स्थित अपने मायके से पुत्र एवं नतनी के साथ बाइक पर सवार होकर जिनेदपुर स्थित घर आ रही थी। तो वहीं मृतक सिकंदर साह मजदूर राजेश कुमार के साथ अपने बाइक पर सवार होकर बिशनपुर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक के बाद एक दोनों बाइक को रौंदते हुए दो को मौत के घाट उतार दिया। 


इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। संबंधित थाने की पुलिस के संवेदनहीनता से परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय थाने की पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता