ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

गोपालगंज में और दो दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

GOPALGANJ: कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोपालगंज में स्कूलों की बंदी अगले दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने स्कूलों में एक से आठवीं तक के कक्षा को अब 11 जनवरी तक

DM ORDER
SCHOOL CLOSED
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: कड़ाके की ठंड को देखते हुए गोपालगंज में स्कूलों की बंदी अगले दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने स्कूलों में एक से आठवीं तक के कक्षा को अब 11 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। प्री स्कूल और आंगनबाड़ी भी बंद रहेंगे। वहीं वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 के बीच संचालित की जाएगी। 


वही बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। बता दें कि इससे पूर्व 7 जनवरी से 9 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया था। गोपालगंज के डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने दिए गए आदेश में बताया है कि जिले में अत्यधिक ठंड की स्थिति के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। 


ऐसे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों 11 जनवरी तक बंद रहेगी। वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 के बीच संचालित की जाएगी। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें