ब्रेकिंग
47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा

स्कूली बच्चों से शिक्षकों ने कराया ये काम तो होगा बड़ा एक्शन, केके पाठक के नए फरमान से हड़कंप

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर दिन नए नए फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के फैसलों से एक तरफ जहां सरकार सियासत

स्कूली बच्चों से शिक्षकों ने कराया ये काम तो होगा बड़ा एक्शन, केके पाठक के नए फरमान से हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक बिहार की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हर दिन नए नए फैसले ले रहे हैं। केके पाठक के फैसलों से एक तरफ जहां सरकार सियासत गर्म हो तो वहीं बिहार के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। केके पाठक ने शिक्षकों के लिए अब एक नया फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिलों को इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है।


शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के नए फरमान के मुताबिक, शिक्षकों ने अगर स्कूलों के मेन गेट और क्लासरूम के ताले बच्चों से खुलवाए तो उनकी खैर नहीं है। केके पाठक ने स्पष्ट आदेश दिया है कि ऐसे करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग की तरफ से सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारी को आदेश जारी किया गया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग को इस बात की शिकायत मिल रही थी कि राज्य के सरकारी स्कूलों के ताले बच्चों द्वारा खुलवाए जाते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद केके पाठक के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर मामला बताया है और कहा है कि स्कूलों के मुख्य द्वार या कक्षा-कक्ष समेत अन्य कमरों के ताले कार्यरत परिचारी, लिपिक या प्राधिकृत शिक्षक के द्वारा ही खुलवाया जाए। अन्यथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजाएगी।