ब्रेकिंग
नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦नीरज कुमार पहुंचे नीतीश के दरबार, अनंत सिंह के मोर्चा खोलने के बीच जारी की तस्वीर; क्या हुई ‘बड़ी बात’?✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी यादव कोर्ट में हुए पेश, चार्ज फ्रेमिंग पर सुनवाई टली✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

स्कूली बच्चों से भरी बस नहर में पलटी; नशे में धुत था ड्राइवर, शिक्षकों ने भी पी रखी थी शराब

BAGHA : स्कूली बच्चों से भरी एक बस शनिवार की देर शाम दोन नहर में पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। बस हादसे के पीछे सबसे बड़ी बात जो सामने आ रही है कि नशे में

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BAGHA : स्कूली बच्चों से भरी एक बस शनिवार की देर शाम दोन नहर में पलट गई। इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये। बस हादसे के पीछे सबसे बड़ी बात जो सामने आ रही है कि नशे में धुत होकर ड्राइवर बस चला रहा था और शिक्षकों ने भी शऱाब पी रखी थी।


हादसे में एक रसोइया समेत आधा दर्जन बच्चे जख्मी हैं। सभी को इलाज के लिए पीएचसी हरनाटॉड में भर्ती कराया गया है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवा कला के बच्चे मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत भ्रमण पर वाल्मीकिनगर गए थे। लौटते वक्त लोकरिया थाने के समीप बस ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस नहर में पलट गई।


बस पर कुल 63 बच्चे सवार थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस से बाहर निकाला गया। जख्मी रसोइया नर्मदा देवी, वृंदा देवी, छात्रा जानकी कुमारी, निशा, निशा कुमारी, गीता कुमारी, पिंकी कुमारी आदि ने आरोप लगाया कि बस चालक नशे में धुत्त था। उधर, हादसे के बाद शिक्षक मनोज पटवारी समेत एक अन्य मौके से फरार हो गए। चर्चा है कि शिक्षकों ने भी शराब पी रखी थी। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता