ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

न्यू ईयर पर स्कूल में आग तापना शिक्षकों को पड़ गया भारी, वेतन पर लगी रोक, मांगा गया स्पष्टीकरण

SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तस्वीर आए दिन सामने आती रहती है। कभी स्कूल में सोते नजर आते हैं तो कभी धूप सेंकते दिखते हैं इस बार शिक्षकों के आग तापने का मामला स

न्यू ईयर पर स्कूल में आग तापना शिक्षकों को पड़ गया भारी, वेतन पर लगी रोक, मांगा गया स्पष्टीकरण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तस्वीर आए दिन सामने आती रहती है। कभी स्कूल में सोते नजर आते हैं तो कभी धूप सेंकते दिखते हैं इस बार शिक्षकों के आग तापने का मामला सामने आया है। मामला सीतामढ़ी का है जहां नए साल में आग तापना स्कूल के शिक्षकों को महंगा पड़ गया। शिक्षा विभाग ने इन सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है साथ ही इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। 


सीतामढ़ी के जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहु ने रुन्नीसैदपुर के इब्राहिमपुर उ.म.वि के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक को यह आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2024 नववर्ष पर WhatsApp के माध्यम से तस्वीर भेजते हुए सूचित किया गया है कि उ०म०वि० इब्राहिमपुर, रुन्नीसैदपुर में शिक्षण का कार्य नहीं हो रहा है एवं सभी शिक्षक बाहर में आग सेंक रहे हैं। 


इससे प्रथम दृष्टया स्पष्ट होता है कि आप अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही तथा स्वेच्छाचारिता दर्शा रहे हैं। इसलिए इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण 24 घंटे के अंदर अपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु अधोहस्ताक्षरी की बाध्यता होगी। प्राप्त स्पष्टीकरण पर अंतिम निर्णय होने तक आपका एवं विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक / शिक्षिका का वेतन स्थगित किया जाता है।


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता