ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Patna School News: कल से खुल जाएंगे पटना से सभी स्कूल, इतने बजे से संचालित होंगी कक्षाएं; DM ने जारी किया आदेश

Patna School News: ठंड के कारण पिछले कई दिनों से बंद पटना के प्राइवेट और सरकारी स्कूल 20 जनवरी से खुल जाएंगे. पटना डीएम ने इसको लेकर आदेश जारी किया है.

school patna
कल से खुलेंगे स्कूल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna School News: राजधानी में ठंड के कारण पिछले कुछ दिनों से बंद सभी निजी और सरकारी स्कूल कल यानी 20 जनवरी से खुल जाएंगे। पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। सभी कक्षाओं का संचालन सुबह 9 बजे से साढ़े तीन बजे तक किया जाएगा।


दरअसल, पटना में पिछले दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 18 जनवरी तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था। 19 जनवरी को रविवार के कारण सभी स्कूल बंद थे लेकिन अब कल यानी 20 जनवरी से सभी स्कूल खुल जाएंगे। फिलहाल सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से 3.30 बजे तक चलेंगी।


सबसे पहले पांच जनवरी को जिला प्रशासन ने 8वीं तक के सभी कक्षाओं को बंद करने का निर्देश पटना के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को दिया था।जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक 8वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया था जबकि 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित करने का आदेश दिया था।


इसके बाद 12 जनवरी को डीएम ने इसकी अवधि में विस्तार करते हुए सभी स्कूलों को आगामी 15 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया था। 16 जनवरी से सभी स्कूल खुलने वाले थे लेकिन इससे पहले डीएम ने एक बार फिर ठंड को देखते हुए 8वीं तक के कक्षा को बंद रखने का आदेश और तीन दिनों के लिए बढ़ा दिया और सभी स्कूलों को आगामी 18 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया था लेकिन अब ठंड में कमी होने के कारण जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया है। यह आदेश आगामी 25 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें