ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

BIHAR NEWS : स्कूल बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक दर्जन बच्चे घायल; इलाके में मची अफरातफरी

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे और स्कॉर्पियो सवार तीन लोग

BIHAR NEWS :  स्कूल बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, एक दर्जन बच्चे घायल; इलाके में मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। स्कूली बच्चों से भरी बस और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में एक दर्जन बच्चे और स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह  मामला सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दामोदरा गांव के एक प्राइवेट स्कूल का बस रोज की तरह बच्चों को लाने के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 30 बच्चे सवार थे। बस जतौर बाजार के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। 


स्कॉर्पियो सवार घायलों ने बताया कि जिले के जीरादेई के बंसोपाली गांव से यूपी के बलिया सभी बारात गए थे। आज लोग बारात से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से सामने से आ रही स्कूल बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार बाराती भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


वहीं, हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं स्कूल बस में सवार कुल 30 बच्चों में से एक दर्जन घायल हैं। घटना के स्कूली बच्चे काफी डरे सहमे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची। सभी ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास के पीएचसी में भर्ती कराया है। जबकि हादसे में घायल हुए स्कूली बच्चों की पहचान कर ली गई है। इसमें रोमक मिश्रा, ईश्वर, आदर्श कुशवाहा, भीकेश मिया, चन्द्र गुप्त मोर्य, पार्थ शर्मा, जिगनेश पटेल, पुत्र मधु, प्रिंसी कुमारी शामिल हैं। इन सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 


इधर, इस हादसे को लेकर गुठनी थाना प्रभारी ने कहा कि स्कूल बस और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई है। एक दर्जन के असपास स्कूली बच्चों को मामूली चोट लगी है। वही स्कॉर्पियो में सवार तीन-चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज पास के पीएचसी में चल रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।