ब्रेकिंग
एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦Bihar News : भोजपुरी स्टार डिंपल सिंह और रौशन रोही के कार्यक्रम में बवाल! स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल, पुलिस ने भांजी लाठियां

डिप्टी सीएम सुशील मोदी की फटकार भी बेअसर, SBI ने बंद किया ब्रांच... लोग आंदोलन पर उतरे

JAHANABAD : स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में डिप्टी सीएम साहब वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी लगातार बैंकों को यह फटकार लगाते हैं कि वह सुबे में अपनी सेवा को मुस्तैद करें. सुशील

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

JAHANABAD : स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में डिप्टी सीएम साहब वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी लगातार बैंकों को यह फटकार लगाते हैं कि वह सुबे में अपनी सेवा को मुस्तैद करें. सुशील मोदी ने बैंकों को यह टारगेट दे रखा है कि सुदूर के गांवों तक के बैंकों की नई शाखाएं खोली जाएं लेकिन डिप्टी सीएम की फटकार का बैंकों पर कितना असर है इसकी हकीकत जाननी हो तो जहानाबाद के भारथु गांव चले जाइए.

 यहां पिछले कई सालों से काम कर रही एसबीआई की शाखा को बंद कर दिया गया है. एसबीआई के फैसले से स्थानीय लोगों में बड़ी नाराजगी है. बैंक की शाखा बंद होने से नाराज इलाके के ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा है कि उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई है.

गांव वालों का कहना है कि पीछले कई सालों से भारथु में एसबीआई की शाखा काम कर रही है, लेकिन अचनाक कुछ दिनों पहले बैंक प्रबंधन ने फैसला लिया है कि बैंक को गाव से हटा कर वहां से लगभग 5 किलोमीटर दूर बंधुगंज में शिफ्ट किया जाएगा. बैंक गांव में ही रहे इसके लिए गांववालों ने एसबीआइ प्रबंधन, जहानाबाद के सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और जिले के डीएम से लेकर  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के यहां भी गुहार लगाई, लेकिन किसी ने गांव वालों की मदद नहीं की. आखिर में थक हार कर गांव वालों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. भारथु गांव के सभी ग्रामीणों ने आज बैंक परिसर में धरना दिया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए बंधुगंज इस्लामपुर सड़क को घंटों जाम कर दिया.  


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT KUMAR

FirstBihar संवाददाता