ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद से तस्कर और शराब माफिया शराब की तस्करी के नए नए हथकंडे अपना रहे है. बिहार आ रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच में उस समय हड़कंप मच गया जब कोच की छत से शराब की बोतलें गिरने लगीं.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रक्सौल आ रही 15274 नंबर की सत्याग्रह एक्सप्रेस में उस समय अफरातफरी मच गई, जब कोच की छत से अचानक शराब की बोतलें गिरने लगीं। यह घटना उस वक्त हुई जब ट्रेन उत्तर प्रदेश के पिपराइच स्टेशन से कप्तानगंज की ओर बढ़ रही थी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लीपर कोच S4 और S5 के बीच बाथरूम के ऊपर लगे सीलिंग पैनल से एक-एक कर 20 से अधिक शराब की बोतलें नीचे गिरने लगीं। शुरुआत में यात्रियों को समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन कुछ ही देर में मामला स्पष्ट हो गया।


जांच में सामने आया है कि यह शराब तस्करी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका हो सकता है। आशंका है कि ट्रेन के वाशिंग यार्ड में सीलिंग पैनल खोलकर उसमें शराब छिपाई जाती है और जैसे ही ट्रेन बिहार की ओर बढ़ती है, उसे निकालने की कोशिश की जाती है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं, और यह तरीका उसी का हिस्सा माना जा रहा है।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। रक्सौल RPF के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है और ट्रेन के पहुंचने के बाद जांच की जाएगी। वहीं GRP थाना प्रभारी पवन कुमार ने भी कहा कि मामले की जांच जारी है।


सूत्रों के अनुसार, कप्तानगंज रेलवे पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और नेटवर्क कितना बड़ा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए यात्रियों में दहशत का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। इस घटना ने रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता