ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी, शव के साथ दहेज में दिये गये बुलेट ले गये मायकेवाले

VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बाजार में ससुरालवालों द्वारा नवविवाहिता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद सभी सुसराल वाले मौके से फर

ससुरालवालों ने की नवविवाहिता की हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी, शव के साथ दहेज में दिये गये बुलेट ले गये मायकेवाले
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बाजार में ससुरालवालों द्वारा नवविवाहिता की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद सभी सुसराल वाले मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मृतका के परिजनों को फोन पर दी। सूचना मिलते ही लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव कमरे में पड़ा हुआ है।


 परिजनों ने इसकी सूचना महुआ थाने की पुलिस की दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना के मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का मायके समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के महमदा गांव है। उसकी पहचान राजीव पासवान की 24 वर्षीय पुत्री रेणू कुमारी के रूप में हुई है। रेणू की शादी आठ महीने पहले महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी विपुल पासवान के बेटे नीरज के साथ हुई थी। पति और ससुरालवाले रेणू की अक्सर पिटाई किया करते थे। इसकी शिकायत रेणू ने अपने मायकेवालों से की थी। 


इस संबंध में महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली थी। घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से मृतका के पति और ससुराल वाले फरार हो गये हैं। मृतका के भाई रौशन ने बताया कि लड़ाई झगड़ा चल रहा था बहन को अक्सर पीटा जाता था। उचित दान दहेज देकर आठ महीने पहले ही बहन की शादी नीरज के साथ हुई थी। बहन के घर आया तो देखा कि कमरे में उसकी लाश रखी हुई थी और घरवाले फरार है। दहेज में जो बुलेट मोटरसाइकिल दिये थे वो लगी हुई थी जिसे हम अपने साथ ले जा रहे हैं। बुलेट मेरे पापा जी के नाम है जिसे वे अपने दामाद को शादी में दिये थे।