ब्रेकिंग
AK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीतAK-47 फायरिंग मामले में तेजस्वी यादव का सरकार पर गंभीर आरोप, न्यायिक जांच की मांगबांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने भी भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए मांगे वोट, बीजेपी ने वीडियो संदेश किया जारीआंदोलनकारियों के सामने झुकी बिहार सरकार: नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लेने की घोषणाछात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

Bihar News: बिहार में महिला बटालियन में फूड पॉइजनिंग, 60 से अधिक जवान अस्पताल में भर्ती

Bihar News: बिहार के सासाराम महिला बटालियन की 60 से अधिक जवानों को फूड पॉइजनिंग से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सासाराम में महिला बटालियन में प्रशिक्षण ले रही 60 से अधिक महिला जवान फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गई हैं। मंगलवार की दोपहर का खाना खाने के बाद सभी लड़कियों को चक्कर, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, कुछ तो बेहोश भी हो गईं। 


इसके बाद तुरंत सभी को सासाराम के सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अचानक इतनी बड़ी संख्या में बीमार जवानों के आने से अस्पताल में जगह की कमी हो गई, जिससे कई जवानों को जमीन पर लेटकर इलाज करना पड़ा। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खाने में एक कपड़े की पोटली में बंद आपत्तिजनक वस्तु मिली है। 


संभावना जताई जा रही है कि खाने में कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। इस मामले में रोहतास के एसपी रौशन कुमार और बीएमपी की महिला बटालियन के कमांडेंट अशोक कुमार सिंह भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कहा कि फूड पॉइजनिंग के कारण ही यह समस्या हुई है। सभी महिला जवानों का इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता