ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

पुलिस की दबिश पड़ते ही प्रेमी का खौफनाक कदम: गिरफ्तारी के डर से कलाई काटने की कोशिश, नाबालिग संग फरारी बना हाई वोल्टेज ड्रामा

BIHAR: सासाराम में नाबालिग लड़की के साथ फरार होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई उस समय नाटकीय हो गई, जब युवक ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज...

पुलिस की दबिश पड़ते ही प्रेमी का खौफनाक कदम: गिरफ्तारी के डर से कलाई काटने की कोशिश, नाबालिग संग फरारी बना हाई वोल्टेज ड्रामा
Ramakant kumar
3 मिनट

BIHAR: बिहार के सासाराम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में फरार चल रहे एक युवक ने पुलिस कार्रवाई के दौरान खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर दी। मामला शिवसागर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां दर्ज केस के आधार पर पुलिस प्रेमी युगल को पकड़ने पहुंची थी।


जानकारी के अनुसार, जैसे ही पुलिस ने अगरेर थाना क्षेत्र में युवक को घेरने की कोशिश की, 19 वर्षीय अंकित कुमार ने घबराकर अपनी कलाई धारदार वस्तु से काटने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, उसने कुछ संदिग्ध दवाइयां भी खा लीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को समझते हुए तुरंत हरकत में आए और बिना देर किए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि अंकित कुमार नोखा थाना क्षेत्र के मेंयारी बाजार का निवासी है। उसका प्रेम संबंध झारखंड के गढ़वा की एक नाबालिग लड़की से हो गया था। लड़की का ननिहाल अंकित के घर के पास ही था, जहां आने-जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।


कुछ समय पहले लड़की अपने मौसी के घर कोनार आई थी, जहां से दोनों साथ में फरार हो गए। परिजनों ने इस मामले में पहले ही शिवसागर थाने में नाबालिग को भगाने का केस दर्ज करा रखा था। फरारी के बाद दोनों दिल्ली चले गए, जहां कुछ समय तक छोटा-मोटा काम कर गुजारा किया।


हालांकि, आर्थिक तंगी और आपसी तनाव के चलते दोनों का रिश्ता कमजोर पड़ने लगा। अंततः दोनों वापस सासाराम लौट आए। यहां पहुंचकर लड़की ने अपनी मां को फोन कर घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर, अंकित के परिवार ने भी दोनों को घर में रखने से साफ मना कर दिया।


बेघर और असमंजस की स्थिति में दोनों अगरेर बाजार इलाके में रहने का ठिकाना तलाश रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। गिरफ्तारी के डर से युवक ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।


सूचना मिलते ही एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल युवक का इलाज जारी है, जबकि नाबालिग लड़की को शिवसागर थाना लाया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।