ब्रेकिंग
विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी ✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦Bihar Education News: शिक्षा विभाग का भ्रष्ट अफसर सस्पेंड, 4 साल में करोड़ों की काली कमाई..ईओयू ने की थी छापेमारी

सासाराम में डरा रहा कोरोना : पॉजिटिव केस का आंकड़ा पहुंचा 51तक, अभी तक स्वस्थ नहीं हुआ कोई मरीज

SASARAM : सासाराम में कोरोना महामारी तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में फिर कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 पार चुका है। इसके साथ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SASARAM : सासाराम में कोरोना महामारी तेजी से पांव पसार रहा है। जिले में फिर कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 पार चुका है।  इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 432 हो गया है। यह सभी मरीज रोहतास जिले के सासाराम के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग इसके चेन को तलाशने में जुट गया है। प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि पोजिटिव मरीजों में दो महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों की लिस्ट जारी की गई है। 22 साल और 30 साल की दो महिलाएं कोरोना पोजिटिव पाई गई हैं। इसके आलावा 42, 48, 50 और 60 साल के चार पुरुष भी कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा इस जिले में हाफ सेंचुरी को भी पार कर चुका है। रोहतास जिले में अब 51 कोरोना पोजिटिव केस हो गए हैं। बता दें कि इस जिले में अब तक एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ है।


बता दें कि जिले में  पूर्व से संक्रमित एक बुजुर्ग महिला के चेन में शामिल होकर कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ा । बारादरी मोहल्ला की एक 60 वर्षीया महिला में कोराना का संक्रमण पाया गया था। जिसके बाद उसके संपर्क में आए लोगों व परिवार के सदस्यों का स्वाब जांच के लिए उनके नमूने अलग-अलग जगहों पर लिए गए थे।महिला ने रौजा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। वहां उसके संपर्क में आए डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ के अलावे  उनके परिजन भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे । 



टैग्स