ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

सासाराम के इस इलाके में तेंदुआ का खौफ..रात के अंधेरे में ऐसे कर रहा विचरण

सासाराम के ताराचंडी तथा बुढ़वा महादेव मंदिर के आसपास दो तेंदुआ देखे जाने से इलाके मे हड़कंप मच गया है। एक घर में लगे सीसीटीवी में विचरण करते तेंदुओं की तस्वीर कैद हुई है। रोहतास के वन प्रमंडल पदाधिकारी का कहना है कि इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी है। आए

सासाराम के इस इलाके में तेंदुआ का खौफ..रात के अंधेरे में ऐसे कर रहा विचरण
© रिपोर्टर
Viveka Nand
2 मिनट

Sasaram News : सासाराम के ताराचंडी तथा बुढ़वा महादेव मंदिर के आसपास दो तेंदुआ देखे जाने से इलाके मे हड़कंप मच गया है। एक घर में लगे सीसीटीवी में विचरण करते तेंदुओं की तस्वीर कैद हुई है। रोहतास के वन प्रमंडल पदाधिकारी का कहना है कि इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी है। आए दिन तेंदुआ इलाके में दिखते हैं। 


खासकर रात के अंधेरे में ये भटक कर जंगल के बाहर भी आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और बिना जरूरी रात में घर से अकेले बाहर निकलने से परहेज की सलाह दी है। उधर, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुआ को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। वहीं, कैमूर पहाड़ी के वन क्षेत्र में तेंदुआ की चहलकदमी से पर्यावरण प्रेमी काफी खुश हैं तथा इसे पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शुभ संकेत मान रहे हैं। 


बता दें कि इलाके में पहले भी वन क्षेत्र में तेंदुआ के मौजूदगी के कई प्रमाण सामने आए हैं। इस इलाके में आए दिन तेंदुआ के विचरण करने की सूचना मिलती रहती है। वन प्रमंडल पदाधिकारी का कहना है कि वायरल वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह किस इलाके का वीडियो हैं, लेकिन इस इलाके में तेंदुओं की मौजूदगी से इनकार नहीं है। यह वन क्षेत्र का इलाका है, और यहां पहले भी तेंदुआ को विचरण करते देखा गया है। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

सासाराम के इस इलाके में तेंदुआ का खौफ..रात के अंधेरे… | FirstBihar