ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

सरकार ने नवनियुक्त शिक्षकों को दी बड़ी राहत, अब इस दिन तक होगी काउंसिलिंग

PATNA: बिहार में शिक्षकों की काउंसिलिंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग ने बीपीएससी पास नवनियुक्त शिक्षकों को काउंसिलिंग में राहत देते हुए उसकी तारीख को आगे बढ़ा दिय

सरकार ने नवनियुक्त शिक्षकों को दी बड़ी राहत, अब इस दिन तक होगी काउंसिलिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षकों की काउंसिलिंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शिक्षा विभाग ने बीपीएससी पास नवनियुक्त शिक्षकों को काउंसिलिंग में राहत देते हुए उसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब आगामी 30 अक्टूबर तक शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। शिक्षा विभाग ने पहले 18 से 24 अक्टूबर तक ही तिथि निर्धारित की थी।


दरअसल, बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए ली गई परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के अगले दिन से ही नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में शिक्षकों की काउंसिलिंग के लिए केंद्र बनाए गए हैं, जहां हर दिन शिक्षकों की काउंसिलिंग का काम चल रहा है। नवनियुक्त शिक्षकों के बड़ी संख्या में काउंसिलिंग सेंटरों पर पहुंचने के कारण राज्य के कई जिलों से अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही है।


नवनियुक्त शिक्षकों को हो रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने राहत दी है। पहले से निर्धारित 24 अक्टूबर की अंतिम तिथि को विभाग ने 6 दिन बढ़ा दिया है। पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने जानकारी दी है कि नवनियुक्ति शिक्षकों की काउंसिलिंग अब 30 अक्टूबर तक चलेगी। पटना जिला की अगर बात करें तो रविवार तक 1400 से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों की काउंसिलिंग की गई।