ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

जेल में कदम रखते ही शरीर में होने लगी कपकपी, इलाज के दौरान कैदी की मौत

SAHARSA: सहरसा मंडल कारा में बंद कैदी प्रमोद शर्मा की मौत सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह 6:45 में हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेल में कद

जेल में कदम रखते ही शरीर में होने लगी कपकपी, इलाज के दौरान कैदी की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा मंडल कारा में बंद कैदी प्रमोद शर्मा की मौत सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान शनिवार की सुबह 6:45 में हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जेल में कदम रखते ही कैदी के शरीर में कपकपी शुरू हो गयी। तीन दिनों तक इलाज चला लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा पाए। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गयी।  


मृत बंदी की पहचान कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली वार्ड 26 निवासी महादेव शर्मा के बेटे प्रमोद शर्मा के रूप में हुई है। सहरसा कांड संख्या 884/24 के अंतर्गत 27 अगस्त की शाम में प्रमोद शर्मा को सहरसा जेल लाया गया था। जेल में आते ही बंदी के शरीर में कंपन होने लगा था। जिसके बाद उसे सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। 


जहां इलाज होने के बाद 29 अगस्त की शाम को डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद बंदी को फिर जेल में ले जाया गया। 30 अगस्त को दोपहर में फिर से बंदी के शरीर में कंपन होने लगा। तुरंत जेल में ही बंदी का प्राथमिक इलाज किया गया जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गयी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता