ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar News : बिहार में दुर्गा विसर्जन पर आधी रात बवाल! बड़ी देवी से पहले दूसरी प्रतिमाओं का विसर्जन, सड़क पर उतरे लोग✦फेसबुक पर वित्त विभाग के नाम से आया विज्ञापन, निवेश का झांसा देकर कारोबारी से 18 लाख की ठगी✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल

सारण में आचार संहिता उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, चौकीदार निलंबित और सैप चालक बर्खास्त

एक चौकीदार को राजनीतिक दल का झंडा देने के आरोप में निलंबित किया गया, जबकि सैप चालक को पार्टी के समर्थन में नारे लगाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। दोनों पर संबंधित थानों में FIR दर्ज की गई है।

बिहार
सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SARAN: आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में सारण एसएसपी ने दो कर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक विशेष राजनीतिक दल के झंडा को किसी अन्य व्यक्ति को देते चौकीदार दिनेश राय का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। चौकीदार को 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।  चौकीदार के खिलाफ अवतारनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।


 वही ईशुआपुर थाने में तैनात ERSS के सैप चालक को भी आचार संहिता उल्लंघन मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। ये किसी पार्टी के समर्थन में नारा लगा रहे थे। जिसका वीडियो वायरल हो रहा था। सैप चालक उदय कुमार सिंह का अनुबंध रद्द कर तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त करने का आदेश दिया गया है। उक्त चालक के खिलाफ मशरक थाने में केस दर्ज कराया गया है। 


सैप के ड्राइवर का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ व्यक्ति एक राजनीतिक पार्टी के समर्थन में नारे लगाते दिखे। जांच में वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति सैप चालक संख्या 4279460H उदय कुमार सिंह पाया गया, जो उस समय ERSS इसुआपुर थाना में प्रतिनियुक्त था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा 2 की जांच में यह पुष्टि हुई कि उक्त चालक ने सार्वजनिक रूप से राजनीतिक नारे लगाकर आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन किया है। 


अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय)-सह-राज्य नोडल पदाधिकारी, बिहार, पटना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सरकारी कर्मियों द्वारा किसी राजनीतिक दल के समर्थन में प्रचार या नारा लगाना RP एक्ट की धारा 129 के तहत दंडनीय अपराध है। इस आधार पर एसपी सारण द्वारा उदय कुमार सिंह का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया। साथ ही मशरक थाना कांड संख्या 458/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


 “सारण पुलिस आदर्श आचार संहिता के पालन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”  वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण 


वही एक चौकीदार का भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। 28 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया (व्हाट्सएप) पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक पुलिस कर्मी एक विशेष राजनीतिक दल का चुनाव चिह्न अंकित झंडा दूसरे व्यक्ति को देते हुए दिख रहा था। वीडियो के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक, मुफ्फसिल अंचल को जांच का निर्देश दिया। जांच के बाद पुष्टि हुई कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी अवतारनगर थाना में पदस्थापित चौकीदार संख्या 6/7 दिनेश कुमार उर्फ दिनेश राय है।


 जांच रिपोर्ट में पाया गया कि चौकीदार द्वारा राजनीतिक झंडा देना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके बाद एसपी सारण ने दिनांक 03 नवंबर 2025 से दिनेश कुमार उर्फ दिनेश राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया तथा विभागीय कार्रवाई के तहत 7 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। साथ ही, इस मामले में अवतारनगर थाना कांड संख्या 289/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


“सारण पुलिस आदर्श आचार संहिता के पालन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्वाचन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”  वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण

सारण में आचार संहिता उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, चौकीदार निलंबित और सैप चालक बर्खास्त