ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar News:सोशल मीडिया पर हथियार दिखाना युवक को पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

Bihar News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करना एक युवक को भारी पड़ गया। बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 दिसंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें युवक खुलेआम अवैध हथियार का प्रदर्शन करता नजर आ रहा था।


वायरल वीडियो के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने मुबारकपुर गांव निवासी मोहम्मद राजा अली उर्फ शाहरुख अली के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान युवक के पास से एक देशी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टी फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में रिविलगंज थाना कांड संख्या 412/25 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस अब हथियार के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को हथियार कहां से मिला, इसके पीछे किसी गिरोह की भूमिका है या नहीं, इस दिशा में जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के गैरकानूनी कंटेंट से दूरी बनाए रखें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
सारण से पवन कुमार की रिपोर्ट