ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

VIDEO VIRAL: बाप बड़ा ना भईया सबसे बड़ा रूपया: पैसों को लेकर छपरा में जमकर मारपीट, महिला और बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा

SARAN: सारण के मशरक स्थित अरना गाँव में बकाये पैसे की माँग को लेकर जमकर मारपीट हुई। महिलाओं-बुजुर्गों को लाठियों से बेरहमी पूर्वक पीटा गया। पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया प

bihar
मारपीट का वीडियो वायरल
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण के मशरक स्थित अरना गाँव में बकाये पैसे की माँग को लेकर जमकर मारपीट हुई। महिलाओं-बुजुर्गों को लाठियों से बेरहमी पूर्वक पीटा गया। पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


छपरा जिले के मशरक प्रखंड अंतर्गत अरना गाँव में हाल ही में हुई एक मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों द्वारा महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और प्रशासन पर मामले में त्वरित कार्रवाई की माँग की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बकाये की राशि को लेकर हुई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे पुराना लेन-देन निपटाने की बात कर रहे थे, लेकिन दूसरी ओर से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महिलाओं के साथ इस तरह की बर्बरता की तस्वीरों और वीडियो ने आम जनता को झकझोर कर रख दिया है।


पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है। घटना ने गाँव में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी निष्पक्ष जाँच और सख्त कार्रवाई की माँग की है।

रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट