ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

टिकट नहीं मिला तो भाजपा विधायक ने किया अन्न का त्याग, आजीवन फलाहार पर रहने की घोषणा

SARAN : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 काफी दिलचस्प होता जा रहा है. कई सिटिंग विधायक को इस बार टिकट नहीं दिया गया जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिल रही है. लेकिन अमनौर विधानसभा क्षेत्

टिकट नहीं मिला तो भाजपा विधायक ने किया अन्न का त्याग, आजीवन फलाहार पर रहने की घोषणा
First Bihar
2 मिनट

SARAN : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 काफी दिलचस्प होता जा रहा है. कई सिटिंग विधायक को इस बार टिकट नहीं दिया गया जिससे उनमें नाराजगी भी देखने को मिल रही है. लेकिन अमनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ़ चोकर बाबा के विरोध के अनूठे तरीके की चर्चा जोरों पर हैं. चोकर बाबा ने टिकट कटने के बाद आजीवन अन्न का त्याग करने का फैसला कर लिया और सिर्फ फलाहार पर रहने की घोषणा कर दी. हालांकि विधायक ने मामले पर अलग तर्क दिए हैं. 


चोकर बाबा ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, डिप्टी सीएम सुशील मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को अपने निशाने पर लिया है  और उनपर टिकट काटने का आरोप लगाया है. चोकर बाबा ने कहा कि उनकी लोकप्रियता से परेशान होकर इन नेताओं ने मिलकर उनका टिकट कटवा दिया है, जिसके कारण उन्होंने निर्णय लिया है कि वे आजीवन फलाहार पर ही रहेंगे.


चोकर बाबा का कहना है कि भाजपा ने उसे ही टिकट दिया जिसे उन्होंने हराया था. विधायक ने कहा कि वह सिटिंग विधायक हैं और चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे. क्षेत्र की जनता के बीच में लगातार बाढ़ में भी काम कर रहे थे. उनके द्वारा चलाई गई रसोई से हजारों लोगों को भोजन मिला जिसके कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी. यही बात सांसद को खटकने लगी जिसके कारण उनका टिकट कटवा दिया गया. उन्होंने कहा कि वे सन्यासी की जिंदगी जीते हैं और अपना विरोध वे सन्यासी की तरह ही प्रकट करेंगे और आजीवन अन्न का सेवन नहीं करेंगे, सिर्फ फल पर रहेंगे. उन्होंने पार्टी पर आंतरिक लोकतंत्र के खत्म होने का भी आरोप लगाया.

टैग्स