ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

Sonpur Mela 2024: सोनपुर मेला में होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

SARAN: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेला में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्

Sonpur Mela 2024: सोनपुर मेला में होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SARAN: विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मेला में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में होमगार्ड जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


मृतक होमगार्ड जवान की पहचान पंचमी चंपारण जिले के पिपरासी गांव निवासी बसु साह के बेटे दिनेश प्रसाद के रूप में हुई है। इस संबंध में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि मृतक होमगार्ड जवान दिनेश प्रसाद की ड्यूटी सोनपुर मेला में ड्रॉप गेट के पास लगी थी।


ड्यूटी के दौरान ही अचानक तबियत बिगड़ जाने के कारण होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। जब परिजन पहुंचेंगे उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना की सूचना वरीय अधिकारी कमांडेड को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम होने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता