ब्रेकिंग
कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरल

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में बिहार पुलिस की प्रदर्शनी, DGP विनय कुमार ने किया उद्घाटन

Sonepur Mela: सोनपुर मेले में बिहार पुलिस की विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन डीजीपी विनय कुमार ने किया। स्टॉल में पुलिस की तकनीक, कार्यप्रणाली और खोजी कुत्तों की क्षमता का लाइव प्रदर्शन किया गया।

Sonepur Mela
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sonepur Mela: विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले में बिहार पुलिस के स्टॉल सह प्रदर्शनी का बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने उदघाटन किया। इस मौके पर पुलिस की पद्धति, तकनीक की बेतरीन प्रदर्शनी लगाई गई। जिसके तहत पुलिस के खोजी कुत्ते ने बेहतरीन कलाबाजी की जिसे देख कर लोगो ने खूब ताली बजाई। 


इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की पद्धति और तकनीक को इस स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है ताकि लोगो को यह जानकारी हो सके कि बिहार पुलिस कैसे काम करती है। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को बताना है कि पुलिस की क्षमता क्या है।


उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस के पास नए नए उपकरण क्या हैं और पुलिस कैसे काम करती है, जिससे लोगो मे विश्वास पैदा हो कि किस तरीके और नए नए तकनीक के जरिये पुलिस काम कर रही है। वहीं अपराध नियंत्रण को लेकर डीजीपी ने बताया कि पुलिस के पास कोई एक नई व्यवस्था नहीं है बल्कि बहुत सारी व्यवस्था है।


डीजीपी ने कहा कि इस प्रदर्शनी में जो दिखाया गया है वही पुलिस की पद्धति और कार्यशैली के साथ साथ व्यवस्था है। जिसके जरिये हम अपराध पर नियंत्रण करते है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम एक नई चुनौती है जिसपर नई तकनीक के सहारे नियंत्रण की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता