ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

चर्चा में अनोखी शादी: तीन फीट के दूल्हे को मिली साढ़े तीन फीट की दुल्हनिया, मंदिर में लिए सात फेरे

CHHAPRA: किसी ने सच ही कहा है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन सात जन्मों का बंधन पहले से ही तय होता है।छपरा से कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहा

चर्चा में अनोखी शादी: तीन फीट के दूल्हे को मिली साढ़े तीन फीट की दुल्हनिया, मंदिर में लिए सात फेरे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: किसी ने सच ही कहा है कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और कोई लाख कोशिश कर ले लेकिन सात जन्मों का बंधन पहले से ही तय होता है।छपरा से कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां तीन फीट के दूल्हे को साढ़े तीन फीट की दुल्हनिया मिली है। दोनों जाति का बंधन तोड़कर सात जन्मों के लिए एक हो गए।


दरअसल, चनचौरा के रामकोलवा गांव निवासी 23 वर्षीय श्याम कुमार की शादी में उसकी हाइट बाधा बन रही थी। काफी कोशिशों के बावजूद तीन फीट का श्याम कुमार दूल्हा नहीं बन पा रहा था। इसी बीच शैलेश सिंह फरिश्ता बनकर श्याम की जिंदगी में आया और उसके कारण श्याम की जिंदगी बदल गई। मढ़ौरा के भावलपुर की रहने वाली 30 साल की रेणु से शैलेश ने श्याम की मुलाकात करा दी। रेणु की भी शादी कम लंबाई के कारण नहीं हो पा रही थी। साढ़े तीन फीट की रेणु की शादी नहीं होने से उसके भी परिजन परेशान थे।


शैलेश की पहल पर दोनों परिवारों की मुलाकात हुई और रिश्ता तय हो गया। निर्धारित समय पर दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के लोग मढ़ौरा के गढ़देवी मंदिर पहुंचे और भगवान को साक्षी मानकर शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ साथ उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है वहीं यह शादी इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

टैग्स