ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सारण SSP ने की बड़ी कार्रवाई, अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार को किया सस्पेंड

"सारण जिला के डेरनी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार को कर्तव्य लापरवाही के आरोप में सारण एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने निलंबित किया। प्रभार न सौंपने पर नोटिस भी जारी किया गया।"

बिहार
एक्शन में एसएसपी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार के सारण जिले के डेरनी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार पर बड़ी कार्रवाई की गयी है। सारण एसएसपी कुमार आशीष ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में वरीय पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की है।


पुलिस सूत्रों की माने तो शनिवार जलालपुर थाने में पदस्थापना के बाद सुनील कुमार का तबादला डेरनी थाना के अपर पुलिस थाना प्रभारी के रूप में किया गया था, लेकिन उन्होंने प्रभार नहीं सौंपा था। हालांकि वह इसे सौंपने के लिए विगत 20 अगस्त को ही निकले थे, लेकिन शुक्रवार, 29 अगस्त तक जलालपुर थाना में उपस्थित होकर अपना प्रभार नहीं सौंपने के कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया। 


सूत्रों ने बताया कि उनसे मोबाइल पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल बंद रहने की वजह से बात नहीं होने की सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली, जिसके बाद एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।