ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

सारण में भीषण सड़क हादसा: खड़ी ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

सारण के कोपा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़ी ट्रक से टकरा गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

बिहार न्यूज
रफ्तार का कहर
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कोपा थाना क्षेत्र के बसडिला मोड़ के पास सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के कबीरपार गांव के निवासियों के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए।


सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर 112 पुलिस की सहायता से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

टैग्स