ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना नाकाम, चार अपराधी गिरफ्तार

सारण पुलिस ने लूट और डकैती की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में पुलिस ने हथियार, बाइक और कई सामान बरामद किए।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण पुलिस ने लूट एवं डकैती की बड़ी योजना को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी।


अपराधियों के पास से तीन बाइक, दो कट्टा, दो कारतूस, चार मोबाइल, एक चाकू, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एक ब्रेसलेट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में सूरज कुमार, विकास कुमार, अनिल कुमार और मंगल उर्फ जानू शामिल हैं, मंगल अमनौर बैंक लूट कांड में कुछ दिन पहले जेल से बाहर  आया था।


पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी सदर के नेतृत्व में गरखा, खैरा और दरियापुर थाने की पुलिस टीम ने गंडकी के किनारे ओढ़ा गांव में छापेमारी की और इन अपराधियों को पकड़ लिया। एसपी डॉ. आशीष ने बताया कि यह गिरोह डकैती की योजना बना रहा था, लेकिन पुलिस के चौकस कदमों से उसकी साजिश नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। यह सफल ऑपरेशन पुलिस की तत्परता और क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।



छपरा से पवन कुमार सिंह