ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में अपराधी बेलगाम: सारण में दिनदहाड़े 7 लाख की लूट, पेट्रोल पंप कर्मी को बनाया निशाना

सारण जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी से 7 लाख रुपये लूट लिए। एकमा रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने धक्का मारकर लूट को अंजाम दिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है, यही कारण है कि ये एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सारण जिले का है, जहां बदमाशों ने मंगलवार की दोपहर एकमा रेलवे ओवर ब्रिज के पास लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 7 लाख कैश लूटकर अपराधी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। वही वरीय पुलिस अधीक्षक डा. कुमार आशीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। एसएसपी ने पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी से पूछताछ की। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी योगेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव सिवान के मौरवा  निवासी विकास कुमार यादव एवं मुकेश कुमार यादव के पेट्रोल पंप पर  काम करते हैं। इनका पेट्रोल पंप दरौली एवं मैरवा में हैं। जहां से बड़े प्लांट एवं लोगों को खुदरा पेट्रोल एवं डीजल सप्लाई करते हैं। 


इसी का पैसा कलेक्शन कर ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव मंगलवार को अपने घर से बैग में  पैसा रखकर मोटरसाइकिल से सिवान के मौरवा पहुचाने जा रहे थे। इसी दौरान एकमा के रेलवे ओवर ब्रिज एक मोटरसाइकिल सवार ने इन्हें पीछे से धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद ब्रजेंद्र किशोर श्रीवास्तव मोटरसाइकिल से गिर गये। जिसके बाद पैसों से भरा थैला लेकर अपराधी फरार हो गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

रमिन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट