ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सारण में पुलिस की रेड: आर्केस्ट्रा में काम करने वाली 9 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त, 2 आरोपी भी गिरफ्तार

एसएसपी सारण के निर्देश पर विभिन्न थानों की टीम ने आर्केस्ट्रा पर छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। कार्रवाई में 2 अभियुक्त गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध किया गया।

bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SARAN: सारण एसएसपी एसएसपी कुमार आशीष के निर्देश पर विभिन्न थानों के पुलिस टीम ने 27 दिसंबर शनिवार की सुबह छापेमारी कर 9 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इस दौरान 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। इन सभी नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा में डांस कराने के मकसद से छपरा लाया गया था। जिसमें बिहार की एक, पश्चिम बंगाल-झारखंड-नेपाल और उत्तर प्रदेश की 2-2 नाबालिक लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया गया.


बता दें कि महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा "आवाज दो" अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अभी तक 817 महिलाओ को विभिन्न माध्यमों से मदद पहुँचाई गई, जिसमें 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया, 413 अपहृत लड़कियों को बरामद किया गया एवं 115 लड़कियों को हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से सहायता पहुँचाई गई। 


प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार ए.एच.टी.यू.सारण एवं महिला थाना द्वारा टीम गठित कर मढ़ौरा, मकेर, जनता बाजार, सहाजितपुर, बनियापुर एवं मशरक थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी किया गया। इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 09 नाबालिग लड़कियाँ (जिनमें बिहार-01, पश्चिम बंगाल-02, झारखंड-02, उत्तरप्रदेश-02 एवं नेपाल-02) एवं 01 बालिग लड़की को मुक्त कराते हुए 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 01 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में महिला थाना कांड सं0-103/25, दिनांक-27.12.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।


वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 36 कांड दर्ज करते हुए 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। साथ ही 01 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।


> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. आदित्य कुमार, पिता रामरतन चौधरी, साकिन-बगही निमीया टोला, थाना-बैरिया, जिला-प० चंपारण।

2. विजय कुमार, पिता-सुभाष साह, साकिन-तरवारा, थाना-तरवारा, जिला-सिवान।

3. विधि-विरूद्ध बालक-11


➤ छापामारी दल में शामिल सदस्य :-

1. थानाध्यक्ष महिला / मढ़ौरा, मशरक, मकेर, जनताबाजार, सहाजितपुर एवं बनियापुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी ।

2. प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण।

3. मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य।

4. नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य ।

5. रेस्कयू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन, पश्चिम बंगाल ।


उल्लेखनीय है कि महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा "आवाज दो" अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत अभी तक 817 महिलाओ को विभिन्न माध्यमों से मदद पहुँचाई गई, जिसमें 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया, 413 अपहृत लड़कियों को बरामद किया गया एवं 115 लड़कियों को हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से सहायता पहुँचाई गई। जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो "आवाज दो" हेल्पलाईन नं0-9031600191 से अपनी बात हम तक पहुँचाएं।