ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

खेत गई युवती के साथ हैवानियत, चार लोगों ने जबरन किया गंदा काम; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

Bihar Crime News: सारण के मांझी थाना क्षेत्र में युवती के साथ हुई गंभीर वारदात के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले से जुड़ी पूरी जानकारी...

खेत गई युवती के साथ हैवानियत, चार लोगों ने जबरन किया गंदा काम; पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
© google
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम करने गई एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है.


मिली जानकारी के अनुसार, युवती खेत में काम कर रही थी. आरोप है कि इसी दौरान चार युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. किसी तरह पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी, जिसके बाद मांझी थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया.


पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.


घटना की सूचना मिलते ही छपरा के एसएसपी बिनीत कुमार और सदर एसडीपीओ-2 राज कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पीड़िता और उसके परिजनों से बातचीत कर पूरी घटना की जानकारी ली तथा जांच कर रही पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


एसएसपी बिनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार करने की बात कही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों के आधार पर की जा रही है. अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगा.


घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़िता के कपड़ों सहित अन्य आवश्यक नमूनों को जांच के लिए सुरक्षित किया है. वहीं पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी.


पुलिस ने बताया कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं. गिरफ्तार चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को हरसंभव कानूनी और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तथा मामले की निष्पक्ष और गहन जांच जारी है.


छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट