ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

सारण हिंसा : RJD कैंडिडेट रोहिणी आचार्य पर हमले को लेकर FIR दर्ज : लालू यादव ने DM और SP से की बातचीत

SARAN : बिहार के छपरा में चुनावी हिंसा के बाद आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल, टाउन थानाक्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र संख्या

सारण हिंसा : RJD कैंडिडेट रोहिणी आचार्य पर हमले को लेकर FIR दर्ज : लालू यादव ने DM और SP से की बातचीत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

SARAN : बिहार के छपरा में चुनावी हिंसा के बाद आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल, टाउन थानाक्षेत्र के बड़ा तेलपा स्थित मतदान केंद्र संख्या- 318 और 319 पर विगत 20 मई को मतदान के दौरान शाम में आरजेडी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत्त हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थरबाजी, गाली-गलौज एवं लाठी-डंडे चलाने का आरोप लगाया था। 


ऐसे में पोलिंग एजेंट नवल किशोर ने टाउन थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि रोहिणी आचार्य पर जानलेवा हमला किया गया है और उनके साथ गाली-गलौज की गई है। वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सारण के डीएम और एसपी से अलग-अलग फोन पर बात कर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सारण के एसपी गौरव मंगला ने टाउन थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर हमले के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


टाउन थाने में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि रोहिणी आचार्य तेलपा स्थित पोलिंग बूथ पर वोटिंग के दिन शाम में पहुंचीं थीं। बूथ पर मौजूद लोगों से वह कह रही थीं कि आपने वोट दे दिया तो यहां से जाइए। इसी बात को लेकर गाली-गलौज और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। टाउन थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


मालूम हो कि मतदान के दिन सारण संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय के समीप स्थित एक ही भवन में स्थित दो मतदान केंद्र अचानक से चर्चा में आ गए। यहां आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद बवाल एवं पथराव शुरू हो गया था। उनके साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया गया। इस मतदान केंद्र पर आरजेडी और बीजेपी दोनों दलों के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है।


बताया जाता है कि मतदान के दिन दोनों पार्टी के समर्थक मतदान केंद्र पर सुबह से लेकर शाम तक डटे रहे। ऐसे में रोहिणी यहां जब दो से ज्यादा बार पहुंचीं तो बीजेपी समर्थक भड़क गए। बूथ नंबर- 31 प्राथमिक विद्यालय बड़ा तेलपा मठिया महाबीर स्थान दायां भाग में कुल वोटर 985 हैं। महिला मतदाता 437, पुरुष 548 हैं। मतदान में 548 लोगों ने भाग लिया। 


वहीं, एसपी गौरव मंगला के तरफ से टाउन थानेदार को लाइन हाजिर करने के उपरांत चुनाव आयोग के निर्देश के बाद नगर थानाध्यक्ष की कमान संजीव कुमार को दी गई है। डीएम ने लाइन हाजिर किए गए अश्विनी कुमार तिवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी आयोग से अनुशंसा की है। वहीं, चुनाव आयोग ने इस मामले में सारण के जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। तेलपा बूथ संख्या 318, 319 पर हुए मतदान की विस्तृत जानकारी से भी अवगत कराने को आयोग ने कहा है।


उधर, इस विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में एक आरजेडी समर्थक की जान चली गई है। पुलिस इस घटना की जांच बारीकी से कर रही है। जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की टीम भिखारी ठाकुर चौक पहुंची और वहां से कुछ सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए अपने साथ मुजफ्फरपुर ले गई है। इस मामले में एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस की प्रशासनिक लापरवाही पाई गई है।