ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

छपरा में ‘स्पेशल जांच टीम’ बनकर स्वर्ण व्यवसायियों से लाखों की लूट, सायरन लगी इनोवा से पहुंचे थे अपराधी

सारण जिले के दरियापुर में अपराधियों ने खुद को स्पेशल जांच टीम का अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यवसायियों से लाखों के जेवरात, मोबाइल और नकदी लूट ली। लाल सायरन लगी इनोवा से पहुंचे बदमाशों ने व्यवसायियों को घंटों बंधक बनाए रखा।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। खुद को “स्पेशल जांच टीम” का अधिकारी बताकर बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायियों को घंटों बंधक बनाए रखा और लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।


सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुद को “स्पेशल जांच टीम” का अधिकारी बताकर मढ़ौरा और तरैया के स्वर्ण व्यवसायियों को निशाना बनाया और हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा के स्वर्ण व्यवसायी विकास कुमार, आनंद कुमार और तरैया के संदीप कुमार अपने चालक अफरोज के साथ पटना से आभूषणों की मार्केटिंग कर लौट रहे थे। इसी दौरान दरियापुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी कार को रोक लिया।


पीड़ितों ने बताया कि सड़क किनारे ‘बिहार सरकार’ लिखी लाल सायरन लगी एक इनोवा गाड़ी खड़ी थी। उसमें सवार अपराधियों ने खुद को “स्पेशल जांच टीम” का अधिकारी बताते हुए चेकिंग के नाम पर व्यवसायियों को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने एक व्यवसायी को जबरन अपनी इनोवा में बैठा लिया, जबकि दो अपराधी हथियार लेकर उनकी कार में सवार हो गए। इसके बाद अपराधी करीब दो घंटे तक सायरन बजाते हुए व्यवसायियों को परसा, सोनहो, अमनौर, मढ़ौरा, खैरा और नगरा थाना क्षेत्रों में घुमाते रहे। इस दौरान कट्टे के बल पर सभी को बंधक बनाए रखा गया।


बाद में गौरा थाना क्षेत्र के जवैइनियां चंवर में ले जाकर अपराधियों ने सोना-चांदी के जेवरात से भरे बैग, शरीर में पहनी सोने की सिकरी, अंगूठी, मोबाइल फोन और गाड़ी की चाभी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

सारण से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट