ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

चंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: सारण के घोघवलिया चंवर में सुनसान इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का कंकालनुमा शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से खून के निशान और कुछ सामान बरामद होने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी..

चंवर में मिला कंकालनुमा शव, हत्या की आशंका से सनसनी; शव की पहचान में जुटी पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघवलिया चंवर में चार चिमनियों के बीच सुनसान इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव की हालत इतनी खराब थी कि काफी समय बीत जाने के कारण वह लगभग कंकाल में तब्दील हो चुका था.


स्थानीय लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.


घटनास्थल पर मिले खून के निशान और सामान से बढ़ा संदेह

मौके से मृतक का एक चप्पल और खून से सना गमछा बरामद हुआ है. इसके अलावा जमीन पर भी खून के निशान मिले हैं. घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया. टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस घटनास्थल पर मिले सामान, खून के निशान और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति कौन था और उसकी मौत यहां किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ ही गुमशुदगी से जुड़े मामलों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि शव की पहचान हो सके.


घोघवलिया चंवर का यह इलाका काफी सुनसान बताया जाता है और यहां आम लोगों की आवाजाही भी कम रहती है. ऐसे स्थान पर लंबे समय से पड़ा शव मिलने की खबर से आसपास के गांवों में भय और चिंता का माहौल है.


पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.



छपरा से पनव कुमार सिंह की रिपोर्ट