ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Bihar News: बिहार के सारण जिले के एकमा में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया।

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एकमा–मांझी मुख्य मार्ग पर हंसराजपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई।


मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के हेकाम गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार सिंह स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।


हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। स्थिति तनावपूर्ण होते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और हालात को नियंत्रित किया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।


घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है।