ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सारण में चोरी की बड़ी वारदात, परिवार को कमरे में बंद कर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ

Bihar Crime News: सारण के दिघवारा में चोरों ने देर रात एक घर को निशाना बनाकर परिवार को कमरे में बंद कर दिया और लाखों रुपये के गहने व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच...

सारण में चोरी की बड़ी वारदात, परिवार को कमरे में बंद कर चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र के मलखाचक गांव में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.


बताया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ घर में दाखिल हुए थे. उन्होंने पहले घर में सो रहे परिवार वालों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई शोर न कर सके. इसके बाद चोरों ने आराम से घर की तलाशी ली और कीमती सामान लेकर फरार हो गए.


जानकारी के अनुसार मलखाचक गांव निवासी प्रहलाद प्रसाद अपने परिवार के साथ घर के निचले हिस्से में सो रहे थे. रात के समय चोर किसी तरह घर में घुस गए. परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी.


चोरों ने सबसे पहले परिवार के कमरे को बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद वे मकान के ऊपर वाले हिस्से में पहुंचे और वहां बने दो कमरों के ताले तोड़ दिए. कमरों में रखे सामान को खंगालने के बाद बदमाशों ने नकदी और गहने अपने कब्जे में ले लिए.


पीड़ित परिवार के अनुसार चोर करीब 50 हजार रुपये नकद, पत्नी, बेटी और बहू के लगभग सात लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, कपड़े, बर्तन और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गए.


वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया और आराम से निकल गए. सुबह जब परिवार वालों की नींद खुली तो उन्हें कमरे का दरवाजा बंद मिला. काफी कोशिश के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें शक हुआ.


इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया. घर के अंदर जांच करने पर कमरों के टूटे ताले और बिखरा हुआ सामान मिला, जिसके बाद चोरी की पुष्टि हुई.


ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने सिर्फ एक घर को ही निशाना नहीं बनाया, बल्कि गांव के कई अन्य घरों में भी घुसने की कोशिश की. बैद्यनाथ साह, दिलीप पटेल, रामपुकार प्रसाद और भूषण प्रसाद समेत कई घरों में चोरी का प्रयास किया गया.


स्थानीय लोगों के मुताबिक जिन घरों में लोग सो रहे थे, वहां चोरों ने बाहर से दरवाजे बंद कर दिए थे. इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों का गिरोह पहले से पूरी योजना बनाकर गांव में पहुंचा था.


घटना की सूचना मिलने के बाद दिघवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.