ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

छपरा में भू-अर्जन कार्यालय का क्लर्क 30 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सारण के छपरा में विजिलेंस टीम ने भू-अर्जन कार्यालय के क्लर्क आकाश मुकुंद को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामला भारत माला प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: बिहार के सारण जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां विजिलेंस की टीम ने एक घूसखोर क्लर्क को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कैश बरामद किया गया है। निगरानी विभाग की टीम ने छपरा के भू-अर्जन कार्यालय के क्लर्क को 30 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथ दबोचा है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल निगरानी की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है.


छपरा में निगरानी विभाग ने छापेमारी करते हुए भू-अर्जन कार्यालय के क्लर्क आकाश मुकुंद को 30 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले में निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि याचिकाकर्ता सोनपुर गोविन्दचक निवासी हर्षवर्धन कुमार सिंह जिनकी जमीन एनएच निर्माण में एक्वायर हुआ था और उसी के एवज में उन्हें 16 लाख रुपए मिला था। उसी पैसे के दो परसेंट के हिसाब से घूस की मांग भू-अर्जन कार्यालय के क्लर्क आकाश मुकुंद कर रहा था। लेकिन डील 30 हजार पर हुई थी। आज जैसे ही घूस की रकम वो ले रहे थे, तभी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


 मुकुंद के पॉकेट से कैश मिलने के बाद मौजूद भीड़ के सामने ही टीम के सदस्य ने बरामद पैसे का मिलान किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में याचिकाकर्ता हर्षवर्धन दीक्षित ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में नया भूमि अधिग्रहण में पेमेंट नहीं कर रहे थे, और पुराने मिले पेमेंट में 2 प्रतिशत की राशि घुस मांग रहे थे, इसी को लेकर निगरानी विभाग को सूचना दी गई थी। निगरानी इस पूरे मामले की जांच मे लगी हुई थी। आज घूसखोर क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया। विजिलेंस के इस कार्रवाई से भू-अर्जन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। 


 छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट