ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

बिहार सरकार लिखी सायरन गाड़ी में आए बदमाश, खुद को बताया स्पेशल टीम… फिर स्वर्ण कारोबारियों से लाखों की लूट

Bihar News: सारण जिले में अपराधियों ने ‘बिहार सरकार’ लिखी सायरन लगी गाड़ी का इस्तेमाल कर स्वर्ण व्यवसायियों से फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। खुद को जांच अधिकारी बताकर व्यवसायियों को रोकने के बाद उन्हें दो घंटे तक...

बिहार सरकार लिखी सायरन गाड़ी में आए बदमाश, खुद को बताया स्पेशल टीम… फिर स्वर्ण कारोबारियों से लाखों की लूट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बेहद फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश एक इनोवा गाड़ी में पहुंचे, जिस पर बड़े अक्षरों में ‘बिहार सरकार’ लिखा था और ऊपर लाल सायरन भी लगा हुआ था। अपराधियों ने खुद को स्पेशल जांच टीम का अधिकारी बताते हुए स्वर्ण कारोबारियों की गाड़ी को रुकवाया, फिर हथियार के बल पर लाखों रुपये के जेवर, मोबाइल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। 


जानकारी के अनुसार मढ़ौरा के स्वर्ण व्यवसायी विकास कुमार, आनंद कुमार और तरैया के व्यवसायी संदीप कुमार पटना से आभूषणों की मार्केटिंग कर वापस लौट रहे थे। उनके साथ चालक अफरोज भी मौजूद था। इसी दौरान दरियापुर थाना क्षेत्र के एक सुनसान इलाके में पीछे से सायरन बजाती एक इनोवा गाड़ी उनके पास पहुंची और रुकने का इशारा किया।


पीड़ित कारोबारियों ने बताया कि इनोवा पर ‘बिहार सरकार’ लिखा था और उसमें सवार लोग खुद को किसी स्पेशल जांच एजेंसी का अधिकारी बता रहे थे। प्रशासनिक रौब और सायरन देखकर कारोबारियों को शुरुआत में शक नहीं हुआ। बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर गाड़ी रुकवाई और फिर अचानक हथियार निकालकर सभी को अपने कब्जे में ले लिया।


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने एक कारोबारी को जबरन अपनी इनोवा में बैठा लिया, जबकि दो बदमाश हथियार लेकर कारोबारियों की कार में बैठ गए। कट्टे और हथियार के डर से सभी लोग सहमे रहे। इसके बाद अपराधी लगातार सायरन बजाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूमते रहे ताकि किसी को उन पर शक न हो।


पीड़ितों के अनुसार बदमाश करीब दो घंटे तक परसा, सोनहो, अमनौर, मढ़ौरा, खैरा और नगरा थाना क्षेत्रों की सड़कों पर घूमते रहे। आखिर में गौरा थाना क्षेत्र के जवैइनियां चंवर के पास सुनसान जगह पर ले जाकर कारोबारियों से बैग, सोने की सिकरी, अंगूठी, मोबाइल फोन, नकदी और गाड़ी की चाभी लूट ली।


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। किसी तरह पीड़ित कारोबारियों ने अपने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।


इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि अपराधी डेढ़ से दो घंटे तक सायरन बजाती ‘बिहार सरकार’ लिखी गाड़ी में घूमते रहे, लेकिन किसी भी पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर उन्हें नहीं रोका गया। यही वजह है कि बदमाश आसानी से इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर निकल गए।


फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर लिया जाएगा।