ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Road Accident: मक्का लोड पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 5 की मौत; 20 घायल

Road Accident: सारण के नयागांव में मक्का लदी पिकअप वैन के चक्का ब्लास्ट होने से गाड़ी पलट गई। 5 लोगों की मौत, 20 घायल। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

Road Accident
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को दुख के सागर में डुबो दिया है। दिघवारा से मक्का लादकर हाजीपुर जा रही एक पिकअप वैन बाजितपुर के पास फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का कारण वाहन का एक चक्का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है, जिसने पलटते ही 5 लोगों की जान ले ली और 20 अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप वैन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे, जो मक्का भुनवाने हाजीपुर जा रहे थे। अचानक चक्का फटने से वाहन असंतुलित हुआ और सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय समाजसेवी वरुण कुमार सिंह ने अपनी गाड़ी से कई घायलों को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जबकि पुलिस ने अन्य घायलों को इलाज के लिए भेजने में मदद की। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और उनकी पहचान की प्रक्रिया शुरू की है। 


इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के खतरों को उजागर किया है। पिकअप वैन में जरूरत से ज्यादा लोग और सामान लदे होने की वजह से हादसा और भयावह हो गया। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, लेकिन 5 जिंदगियां बचाई नहीं जा सकीं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और प्रशासन ने उनके बेहतर उपचार की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है।  


मनोज कुमार की रिपोर्ट