ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़खानी, शराब के नशे में धुत ITBP और सेना का जवान अरेस्ट

SARAN : ट्रेन की सवारी सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित बताया जाता है। उसमें भी अगर बात लग्जरी ट्रेनों की जाय तो फिर बात ही कुछ और होती है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल उस समय उठता है जब इस सफर

राजधानी एक्सप्रेस में छात्रा से छेड़खानी, शराब के नशे में धुत ITBP और सेना का जवान अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : ट्रेन की सवारी सबसे सुविधाजनक और सुरक्षित बताया जाता है। उसमें भी अगर बात लग्जरी ट्रेनों की जाय तो फिर बात ही कुछ और होती है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल उस समय उठता है जब इस सफर में भी आपकी सुरक्षा में सेंध लग जाए और सेंध लगाने वाला खुद ही एक रक्षक हो। दरअसल, बिहार के छपरा में राजधानी एक्सप्रेस के अंदर एक लड़की से छेड़खानी का मामला सामने आया है। लड़की से छेड़खानी करने वाला आरोपी सेना का जवान बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना हुई। ट्रेन में छात्राओं को साथ लेकर जा रहे नवोदय विद्यालय, नॉर्थ सिक्किम के प्राचार्य विनय कुमार ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 


बताया जा रहा है कि, डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही छात्राओं के साथ छेड़खानी की गयी। इसमें हैरान करने वाली बात ये है कि छेड़खानी का आरोप दो जवानों पर लगा है। जिसमें एक सेना का जवान तो दूसरा ITBP का जवान है।दोनों आरोपितों को छपरा जंक्शन पर हिरासत में ले लिया गया है। इनकी पहचान अमरजीत सिंह और मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। जिसमें अमरजीत भारतीय सेना का जवान है और जम्मू का निवासी है।  इसकी पोस्टिंग डिब्रूगढ़ में है। वहीं, मुकेश ITBP का जवान हैं ओर पंजाब का रहने वाला है। इसकी पोस्टिंग अरुणाचल प्रदेश में है। 


इस घटना को लेकर यात्रियों के अनुसार दोनों जवान शराब के नशे में धुत्त थे।ये उसी B-11 बोगी में सवार थे जिनमें छात्राएं सवार थीं। छात्राओं को लेकर उनके प्राचार्य डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बीच सफर में दोनों जवानों ने छात्राओं से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और छेड़खानी करने लगे। इसके बाद प्राचार्य विनय कुमार ने इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने कार्रवाई हुई। 


इधर, छपरा जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की पुष्टि की है। वहीं जीआरपी के हवाले दोनों आरोपितों को कर दिया गया है जिसकी पुष्टि जीआरपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने की है। बताया कि दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।