ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

पुल निर्माण में भारी लापरवाही: ट्रक पर अचानक गिरा लोहे का भारी एंगल, बाल-बाल बचे लोग; विरोध में सड़क पर उतरे लोग

CHHAPRA: छपरा में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन डबल डेकर पुल के निर्माण में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को पुल में लगे दो लोहे के बड़े बड़े एंगल एक ट्रक पर जा गिर

पुल निर्माण में भारी लापरवाही: ट्रक पर अचानक गिरा लोहे का भारी एंगल, बाल-बाल बचे लोग; विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन डबल डेकर पुल के निर्माण में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को पुल में लगे दो लोहे के बड़े बड़े एंगल एक ट्रक पर जा गिरे जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत की बात रही कि एंगल सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर नहीं गिरा और एक बड़ा हादसा होत-होते टल गया। घटना शहर के गांधी चौक की है।


दरअसल, शनिवार की सुबह छपरा से मुजफ्फरपुर जा रही एक कंटेनर पर लोहे का एंगल गिर गया। इस हादसे में वहां मौजूद लोग बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि डबल डेकर का कार्य काफी लापरवाही से किया जाता है और आमजन के सुरक्षा एवं सुविधाओं का ख्याल नहीं रखा जाता है। स्थानीय लोग जब भी इस बात का विरोध करते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का धमकी देकर उन्हें चुप कर दिया जाता है हालांकि लोगों ने आज डबल डेकर के कर्मियों का विरोध भी किया।


लोगों का कहना था कि जब भी छात्रों को स्कूल आने जाने एवं ऑफिस का टाइम होता है खासकर उसी समय पुल निर्माण का कार्य और भी तेजी से कर दिया जाता है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर समय दुर्घटना होने का भय बना रहता है। स्थानीय लोगो ने यहां तक कहा कि वेल्डिंग करते समय भी काफी लापरवाही देखी जाती है कि वैलडिंग करते समय जो चिंगारी निकलती है जो आने जाने वाले राहगीरों के शरीर पर गिरता है और कई बार लोग जख्मी भी हो चुके हैं।

टैग्स