ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना से अरेस्ट हुए भोजपुरी सिंगर, सारण हिंसा मामले से जुड़ा है कनेक्शन

SARAN : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सारण पुलिस की स्पेशल टीम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले शख्स संत

पटना से अरेस्ट हुए भोजपुरी सिंगर, सारण हिंसा मामले से जुड़ा है कनेक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सारण हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सारण पुलिस की स्पेशल टीम ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले शख्स संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है।सारण के नवनियुक्त एसपी डॉ. कुमार आशीष ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि किसी जाति विशेष को लेकर संतोष रेनू ने सोशल मीडिया पर बयान दिया था। बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया था। 


दरअसल, लोकसभा के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को हुआ था। इसके बाद मतदान के अगले दिन 21 मई को नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा में राजद के 3 समर्थकों को गोली मार दी गयी थी। इस घटना में एक राजद समर्थक चंदन राय की मौत हो गयी थी, जबकि दो अन्य घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इस मामले में 7 एफआईआर दर्ज किया गया। इतना ही नहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कुछ दिन के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी। इसके साथ ही  पुलिस की स्पेशल टीम लगातार सोशल मीडिया पर नजर रखी हुई थी। 


उधर, इसी दौरान संतोष रेनू यादव के भड़काऊ बयान पर पुलिस की नजर गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज किया गया है। सारण के एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि संतोष रेनु सोशल मीडिया पर लगातार जाति विशेष पर भड़काऊ बयान दे रहा था। उनके इस बयान से माहौल खराब हो सकता है। जिसे देखते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।