ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

मुंबई बिल्डिंग हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, पांच अब भी लापता

CHAPRA : मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार की देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक धराशाही हो गया। इस हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचन

मुंबई बिल्डिंग हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, पांच अब भी लापता
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CHAPRA : मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार की देर रात एक चार मंजिला इमारत अचानक धराशाही हो गया। इस हादसे में अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची NDRF और SDRF के जवानों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में मारे गए तीनों मजदूर छपरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल दो अन्य मजदूरों का इलाज जारी है जबकि पांच लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, सारण के तरैया स्थित खराटी गांव के मजदूर मुंबई के कुर्ला में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में सेंटरिंग का काम करते थे। सोमवार की देर रात कुर्ला इलाके में स्थित चार मंजिला इमारत अचानक गिर गई। इस हादसे में खराटी गांव के तीन मजदूरों की मौत हो गई है वहीं दो अन्य मजदूर घायल हैं। हादसे के बाद से पांच मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के शिकार हुए सभी मजदूर एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में चीख पुकार मच गई है। हादसे के शिकार सभी लोग काफी गरीब परिवार के हैं और रोजी रोजगार की तलाश में मुंबई में रह रहे थे। 


जानकारी के मुताबिक नाइक नगर सोसायटी की डी विंग में स्थित इस इमारत की हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी थी। BMC ने इस इमारत को तोड़ने का नोटिस भी दिया था लेकिन इसी बीच सोमवार की देर रात यह इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की तरफ से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। अबतक 12 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी मलबे में 12 से 15 लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रहा है।   

टैग्स