ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

मानवता शर्मसार: नवजात बच्चे का सिर कुत्तों का बना निवाला, निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर

CHHAPRA: छपरा के एकमा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्चे का सिर कुत्तों का निवाला बन गया। आवारा कुत्ते बच्चे के सिर लो मुंह में दबाकर काफी देर तक

मानवता शर्मसार: नवजात बच्चे का सिर कुत्तों का बना निवाला, निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: छपरा के एकमा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्चे का सिर कुत्तों का निवाला बन गया। आवारा कुत्ते बच्चे के सिर लो मुंह में दबाकर काफी देर तक भटकते रहे। लोगों की जब इसपर नजर पड़ी तो कुत्तों को मारकर भगाया। पूरे मामले में एक निजी नर्सिंग होम की लापरवाही उजागर हुई है। घटना एकमा ब्लॉक रोड की है।


बताया जा रहा है कि एक कुत्ता नवजात बच्चे का सिर घसीटकर कहीं ले जा रहा था। लोगों की भीड़ देख कुत्ता बच्चे का सिर सड़क पर ही छोड़कर भाग गया। लोगों का कहना है कि आसपास में कई नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है, जहां अवैध रूप से गर्भ में पल रहे बच्चों का लींग परिक्षण किया जाता है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मेडिकल कचरे का निपटारा ठीक ढंग से नही किया जाता है और उसे कही भी फेंक दिया जाता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह काफी शर्मनाक घटना है। इसको रोकने के लिए नर्सिंग होम पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस अनैतिक काम को रोका जा सके। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि आखिर कैसे और किन परिस्थितियों में नवजात बच्चे का सिर सड़क पर फेंका गया और किसकी लापरवाही से यह काम हुआ है। बच्चे की मौत कैसे हुई है और उसके मां बाप कौन थे। यह घटना इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

टैग्स