ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

makar sankranti : मकर संक्राति पर बेटी के मिठाई बना रही मां समेत 8 लोग झुलसी, सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग

makar sankranti : मकर संक्राति पर्व पर बेटी को संदेश भेजने के लिए घर की महिलाएं मिठाई बना रही थी. उसी दौरान गैस लीक करने लगा और अचानक आग लग गई

makar sankranti
makar sankranti
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

makar sankranti : बिहार के छपरा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां छपरा में गैस सिलेंडर लीकेज होने से घर में आग लग गई। जिसमें परिवार के 8 लोग झुलस गए है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना के बाद दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, छपरा में गुरुवार की सुबह सिलेंडर लीकेज होने के कारण आग में 8 लोग झुलस हए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागरा में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया है। यह पूरी घटना सारण जिले के नगरा प्रखंड क्षेत्र के अफौर गांव की है। 


वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर में आग लगी वहां परिवार की महिलाएं बेटी के घर मकर संक्रांति में भेजने के लिए मिठाई बना रहीं थीं। उसी दौरान गैस लीकेज करने लगा और देखते देखते ही आग की लपेट तेजी से फैलने लगी। जिस वजह से आसपास मौजूद लोग भी आग में झुलस गए। इसके बाद किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाया।


बताया जा रहा है कि, घायलों में 7 लोग एक ही परिवार के हैं। इनकी पहचान विश्वरंजन राय की 36 वर्षीय पत्नी पूजा देवी, दस वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी, सुभाष राय की पत्नी 35 वर्षीय सीमा देवी, राजेश राय की पत्नी अमरावती देवी और संतोष राय की 13 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं। 


इधर, इस संबंध में नगरा थानाध्यक्ष विजय कुमार रंजन ने बताया कि गैस लीकेज के कारण आग लगने की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।