ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

जून 2020 तक छपरा-वाराणसी रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण हो जाएगा पूरा - CRB

CHAPRA : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को वाराणसी-बलिया-छपरा जं रेल खण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें छपरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जा

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

CHAPRA : रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने शनिवार को वाराणसी-बलिया-छपरा जं रेल खण्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें छपरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें बताया कि छपरा-वाराणसी रेलखंड पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम 2020 में जून तक पूरा हो जाएगा।

इस मौके पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि रेलवे लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलमेंट की कोशिश में लगी है। पहले जहां 50 वर्षों में ट्रैफिक डेवलमेंट पर ज्यादा काम किया गया इंफ्रास्ट्रकचर डेवलमेंट जरूरत के मुताबिक नहीं किया गया वहीं हाल के वर्षों में रेलवे अब इस दिशा में काम कर रही है। उन्होनें बताया कि छपरा-इलाहाबाद रुट डबलिंग और इलेक्ट्रिफिकेशन का काम लगातार जारी है। साल 2020 के जून तक छपरा से वाराणसी तक ये दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं वाराणसी से इलाहाबाद के बीच वर्ष 2021 तक काम पूरा किया जाना है।

विनोद कुमार यादव ने बताया कि छपरा से इलाहाबाद के बीच ट्रेनों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। नयी ट्रेनों को चलाए जाने की जरुरत है इसी के मद्देनजर रेलवे इंफ्रास्ट्रकचर डेवलमेंट में लगा है। उन्होनें बताया कि छपरा जंक्शन पर भी 50 करोड़ की लागत से इंफ्रास्ट्रकचर डेवलमेंट का काम चल रहा है। तीन नये प्लेटफार्म बनाए जा रहे है साथ ही सर्कुलेटिंग एरिया का भी विस्तार किया जा रहा है।

निरीक्षण के अंतिम चरण में चेयरमैन ने छपरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुख सुविधाओं, साफ-सफाई, पेय जल, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, यात्रियों के बैठने की व्यवस्था आदि गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें छपरा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ  पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार समेत रेलवे मुख्यालय के सदस्य और रेल मंडल के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

टैग्स