ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

जहरीली शराब अपडेट : अबतक 14 लोगों की हुई मौत, इलाके में हड़कंप

SARAN : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। यहां छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक जि

जहरीली शराब अपडेट : अबतक 14 लोगों की हुई मौत, इलाके में हड़कंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। यहां छपरा जिले में जहरीली शराब पीने से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 14 पहुंच चुका है। इसमें सबसे अधिक जिले के मसरख निवासी लोगों की मौत हुई है। यहां के 10 लोगों की जहरीली शराब के सेवन से मौत हुई है। जबकि अमनौर के तीन एवं मढ़ौरा के एक व्यक्ति शामिल है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल एवं पीएमसीएच में चल रहा है।


दरअसल, घटना छपरा ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र की है, जहां जहरीली शराब से 14 लोगों मौत हो गई। एक साथ 14  लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जाम कर दिया है। ये लोग जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ वहां पहुंचे हुए हैं।  पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


बता दें कि, ये सभी लोग सोमवार की शाम में एक जगह पर शराब पी रखी थी। इसके बाद मंगलवार के दिन से उनकी हालत बिगड़ने लगी। शाम में सभी को मसरख स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद छपरा रेफर किए जाने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। मसरख के हनुमानगंज निवासी अजय कुमार ने बताया कि डोयला बाजार में वह मुकेश शर्मा के साथ शराब पी थी। बताया जाता है कि शराब की खेप डोयला, बहरौली, अमनौर में पह़ंची थी।


इस घटना में मृतकों की पहचान मुकेश शर्मा (30 वर्ष) पुत्र- बच्चा शर्मा, हनुमानगंज थाना, मसरख, सारण,अमित रंजन (38 वर्ष) पुत्र- दिजेंद्र कुमार सिंह, डोईला, थाना इसुआपुर, सारण,संजय सिंह (45 वर्ष) पुत्र- वकील सिंह, डोइला, थाना इसुआपुर, सारण, विजेन्द्र यादव (46 वर्ष) पुत्र- स्व. नरसिंह राय, डोईला, थाना इसुआपुर, जारण, रामजी साह (55 वर्ष) पुत्र- गोपाल साह, शास्त्री टोला, थाना मरारक, सारण,कुणाल कुमार सिंह (38 वर्ष) पुत्र- भदु सिंह, मसरख यदु मोड़, थाना मसरख, सारण, नासिर हुसैन (42 वर्ष) पुत्र- समसुद्दीन, मसरख तख्त, थाना मसरख, सारण,जयदेव सिंह (43 वर्ष) पुत्र- बिंदा सिंह, गांव बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण,रमेश राम- 42 वर्ष-कन्होया राम -गांव बेंग छपरा, थाना मसरक, सारण,चंद्रमा राम (48 वर्ष) पुत्र- स्व. जीताराम, मसरख ,थाना मसरक, सारण ,विक्की महतो (42 वर्ष) पुत्र -सुरेश महतो, मढ़ौरा, सारण