ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जहरीली शराब से मौत UPDATE:अबतक 22 की मौत, 9 की हालत गंभीर, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

SARAN : शराबबंदी वाले राज्य में भी आए दिन लोगों की जान शराब की वजह से जा रही है। इस बात का सबूत एक बार फिर से छपरा में देखने को मिला है। छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 22 ल

जहरीली शराब से मौत UPDATE:अबतक 22 की मौत, 9 की हालत गंभीर, बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SARAN : शराबबंदी वाले राज्य में भी आए दिन लोगों की जान शराब की वजह से जा रही है। इस बात का सबूत एक बार फिर से छपरा में देखने को मिला है। छपरा में जहरीली शराब पीने से अबतक 22 लोगों की जाने जा चुकी है। जबकि 9 की हालत नाजुक बनी हुई है। इसमें सबसे अधिक मौत मशरख में हुई है। सात लोग अभी भी सदर अस्पताल में भर्ती है जबकि दो की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया है। 


दरअसल, मामला बिहार के छपरा में ज़िले के इसुआपुर थाना क्षेत्र की है, जहां जहरीली शराब से 22 लोगों मौतें हो गई है। एक साथ 22 लोगों की मौत से सनसनी फैल गई है। बिहार में चल रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। खुद सीएम नीतीश इस मामले को लेकर भाजपा के ऊपर जमकर बरसे, तो वहीं सरकार के एक मंत्री ने तो यह तक कहा डाला कि, हत्या के खिलाफ बहुत पहले कानून बना था लेकिन आज भी लोगों का मर्डर हो रहा है। इसी तरह शराबबंदी कानून को सरकार ने लागू किया लेकिन बावजूद इसके लोग शराब पीकर मर रहे हैं। उन्होंने यहा तक कह दिया कि लोगों का मरना यह साबित कर रहा है कि शराब स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।


इधर,इस घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने मसरख हनुमान चौक स्टेट हाईवे-90 पर शव को रखकर जाम कर दिया। ये लोग जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आक्रोशित लोगों को समझाने के लिए पुलिस के वरीय पदाधिकारी कई थाने के पुलिस के साथ वहां पहुंचे हुए हैं।  पुलिस प्रशासन इस घटना पर कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की अभी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से ही सदर अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।


जहरीली शराब से जिनकी मौत हुई है उनकी पहचान भी हो चुकी है। 1. मुकेश शर्मा - 30 वर्ष पुत्र बच्चा शर्मा- हनुमानगंज थाना, मशरक 2. अमित रंजन- 38 वर्ष पुत्र द्विजेंद्र कुमार सिन्हा, डोईला, इसुआपुर 3. संजय सिंह 45 वर्ष पुत्र वकील सिंह कोइला, इसुआपुर 4. विजेन्द्र यादव - 46 वर्ष पुत्र स्व. नरसिंह राय, डोईला थाना इसुआपुर 5. रामजी साह- 55 वर्ष पुत्र गोपाल साह, शास्त्री टोला, मशरक 6. कुणाल कुमार सिंह- 38 वर्ष पुत्र भदु सिंह- मसरख यदु मोड़, मशरक 7. नासिर हुसैन- 42 वर्ष पुत्र समसुद्दीन, मसरख तख्त थाना मशरक,8. जयदेव सिंह- 43 वर्ष पुत्र बिंदा सिंह, गोद बैंग उपरा मशरक, 9. रमेश राम- 42 वर्ष पुत्र कन्होया राम, मशरक,10. चंद्रमा राम- 48 वर्ष पुत्र स्व. जीताराम मशरक ,11. विक्की महतो- 16 वर्ष पुत्र सुरेश महतो, मढ़ौरा,12. भरत राम पुत्र मोहर राम, मशरक,13. गोविंदा राम पुत्र घिनावन राय पचखंडा, मशरक,14. मनोज राम पुत्र सपूत राम दुर्गोली, मशरक,15. हरेंद्र राम, पुत्र गणेश राम, मशरक तख्त 16. अजय गिरि, पुत्र सूरज गिरी, बहरौली,17. ललन राम, पुत्र करीमन रोज, सियारभुका मशरक,18. शैलेंद्र राय, पुत्र दीना नाथ राय, बहरौली,19. दिनेश ठाकुर, पुत्र असरफी ठाकुर 20. प्रेम चंद्रसाह, पुत्र मुन्नी लाल साह, महुली इसुआपुर। 


टैग्स