ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना से बचाव के लिए पुलिस को मास्क-सेनेटाइजर, डीजीपी बोले- हम फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं

CHAPRA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कोविड-19 से संक्रमित क्षेत्र का दौरा करते हुए अपने दो दिवसीय प्रवास पर छपरा पहुंचे। सारण कमिश्नरी के विभिन्न थानों के निरीक्षण

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कोविड-19 से  संक्रमित क्षेत्र का दौरा करते हुए अपने दो दिवसीय प्रवास पर छपरा पहुंचे। सारण कमिश्नरी के विभिन्न थानों के निरीक्षण भी किया वही उन्होंने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में  बैठक की। पिछले कई दिनों से डीजीपी बिहार के विभिन्न जिला में दौरा कर रहे हैं।


डीजीपी ने इस मौके पर कहा कि अपनी जान हथेली पर रखकर सिपाही से लेकर हवलदार थानेदार, एसपी सभी लोगों को बचाने और जागरूक करने में लगे हुए है। ऐसे में संक्रमण के होने की संभावना ज्यादा है, ऐसे में पुलिसवालों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। डीजीपी ने कहा कि बचाव के लिए पुलिसवाले जो भी सामान खरीदना हो वह खरीद सकते हैं। चाह कर भी हम घर में नहीं बैठ सकते अगर हम बैठ जाएंगे तो पूरा सिस्टम ही बैठ जाएगा।


गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ की है जिसको बचाने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। सारे लोग अच्छा काम कर रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हम खुद फोन पर बात करते हैं। बिहार के एक-एक रेड जोन में जाकर क्वॉरेंटाइन सेंटर और संक्रमित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।डीजीपी ने कहा कि जैसे ही कोरोना काल खत्म होगा उसके बाद राज्य में अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें कोरोना वीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHANANJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता