ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कोरोना की वजह से विदेशी खिलाड़ियों को भेजा गया वापस, हाफ मैराथन हुआ रद्द

CHAPRA : कोरोना को लेकर बिहार सरकार के आदेश के बाद बड़े-बड़े आयोजनों पर ग्रहण लगते दिख रहा है। छपरा में होने वाला हाफ मैराथन भी रद्द कर दिया गया है। सबसे ज्यादा उन विदेश

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

CHAPRA : कोरोना को लेकर बिहार सरकार के आदेश के बाद बड़े-बड़े आयोजनों पर ग्रहण  लगते दिख रहा है। छपरा में होने वाला हाफ मैराथन भी रद्द कर दिया गया है। सबसे ज्यादा उन विदेशी खिलाड़ियों के हाथ लगी है जो बड़ी दूर से इस आयोजन में सम्मलित होने आये थे।


छपरा में हाफ मैराथन 'दौड़ेगा सारण' का आयोजन 15 जनवरी से किया गया था। लेकिन इस बीच शुक्रवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार की उच्च स्तरीय बैठक के बाद सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने के साथ साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गयी। इसके बाद पूरे बिहार में सभी कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। इस कड़ी में छपरा में आयोजित हाफ मैराथन को भी रद्द कर दिया गया।


कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था थी। देश-विदेश और राज्य भर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने आवेदन दिया था। कार्यक्रम में शिरकत करने विदेशों से भी कई खिलाड़ी पहुंच गये। लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिए जाने के बाद विदेश से आए खिलाड़ियों में भारी निराशा है। आयोजन सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि  केन्या से आये धावकों को वापस भेज दिया गया है।


वहीं डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। उन्होनें कहा कि सार्वजनिक स्थल पर भीड़ भाड़ वाले आयोजन और 245 पंचायतों की आम सभा पर रोक लगाई गई है। डीएम ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHANANJAY KUMAR

FirstBihar संवाददाता